मनोरंजन
जब BIGG BOSS 10 के कंटेस्टेंट ओम स्वामी ने लाइव डिबेट में जड़ा था महिला को थप्पड़
- 512 Views
- October 18, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आपको याद होगा, बस कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक लाइव टीवी डिबेट में हाथापाई होने का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक औरत के सवाल करने पर एक स्वामी जी उसे थप्पड़ लगा देते हैं और लाइव डिबेड में ही उस औरत के साथ हाथापाई करने लगते हैं
आपको जान कर हैरानी होगी कि वो स्वामी जी कोई और नहीं बल्कि रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पहले कंटेस्टेंट ओम स्वामी ही हैं. उस दौरान राधे मां को लेकर एक टीवी डिबेट हो रहा था जिस वक्त पैनल में ओस स्वामी और धार्मिक विचार वाली दीपा शर्मा मौजूद थीं. विवाद के दौरान ओम स्वामी ने दीपा शर्मा के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी. जिसकी वजह से दीपा भड़क गईं और स्वामी के समक्ष उन्हें उठाते हुए सवाल करने लगीं. इसका जवाब ओम स्वामी ने उन्हें झप्पड़ जड़ते हुए दिया था.