मनोरंजन
…जब रोकनी पड़ी ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग
- 286 Views
- January 13, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग से अंगूठियां गायब होने की वजह से कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी. शो के एक करीबी सूत्र ने बताया, “हम शूटिंग के लिए तैयार थे. अंगूठियों के आदान-प्रदान के सीन की शूटिंग थी. लेकिन, कलाकारों ने जब अंगूठी के डिब्बों को खोला तो वे खाली निकले.”
सूत्र ने कहा, “सेट पर अव्यवस्था फैल गई क्योंकि सीन शूट करना था और इसके लिए काफी तैयारी कर ली गई थी. सभी लोग अंगूठियों की तलाश में लग गए जो 45 मिनट की तलाश के बाद मिलीं. इसके बाद शूटिग शुरू हुई.”
Share this: