धर्म / आस्था
जन्माष्टमी 2016: पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय
- 404 Views
- August 24, 2016
- By sochindia
- in धर्म / आस्था, समाचार
- 0 Comments
- Edit

इस बार 25 अगस्त को गोकुल जन्माष्टमी मनायी जायेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र लग रहा है जिसके कारण इस साल लड्डू गोपाल का जन्मदिवस बहुत ज्यादा ही खास हो गया है। ये जनमाष्टमी है बहुत खास, 52 साल बाद बनेगा सुंदर संयोग मनोकामनाएं पूरी करनी है तो लड्डू गोपाल को लगाइये ये प्रसाद आइये जानते हैं जन्माष्टमी की पूजा करने का सही मुहूर्त और समय.. काशी के ज्योतिष पंडित दिवाकर शर्मा के मुताबिक 24 अगस्त को रात 10:17 मिनट से ही अष्टमी लग जायेगी। लेकिन व्रत रखने का अच्छा दिन गुरूवार को ही है इसलिए इच्छुक जातक इसी दिन को व्रत रखे। इस बार इस रोहिणी नक्षत्र लग रहा है इसलिए निशिता पूजा का बेस्ट समय मध्यरात्रि यानी कि 12 बजे से लेकर 12: 45 बजे तक है। क्या है दही-हांडी और जन्माष्टमी का रिश्ता? इस वक्त उपवास रखने वाले पूजा करके प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, जबकि पारण का समय 26 तारीख को सुबह 10 बजकर 52 मिनट है लेकिन जो लोग पारण को नहीं मानते वो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद और पूजा करने के बाद यानी कि रात 12: 45 बजे के बाद अपना व्रत तोड़ सकते हैं।