खेल
चौथे दिन का पूरा अपडेट, बारिश बनेगी बाधा या फिर खेला जाएगा मैच
- 176 Views
- January 08, 2018
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
26 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज़ जीत का सूखा खत्म करने पहुंची भारतीय टीम की राह में खराब प्रदर्शन के साथ-साथ बारिश भी रोढ़ा बनकर सामने आई है. कैपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले के तीसरे दिन बारिश की वजह से एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका. लेकिन आज फैंस के लिए न्यूलैंड्स से अच्छी खबर आ रही है.
दक्षिण अफ्रीका के मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है और पूरा मैच होने का आसार हैं.
हालांकि न्यूलैंड्स के मैदान पर तीसरे दिन हुई बारिश भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर लेकर आई है. क्योंकि रविवार को पूरे दिन बारिश होने के बाद अब बारिश रूक गई है और अब इस विकेट से तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलने की उम्मीद है. टीम इंडिया के लिए ये खबर इसलिए शुभ संकेत है क्योंकि अभी दक्षिण अफ्रीकी टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आना है और टीम इंडिया को गेंदबाज़ी करनी है.
अगर टीम इंडिया 300 रनों की बढ़त के अंदर दक्षिण अफ्रीकी टीम को समेट देती है तो फिर चौथी पारी में भारतीय टीम के लिए मुकाबले में रास्ते खुले रहेंगे. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने भी खुद ये बात कही है कि अगर 350 रनों तक का लक्ष्य भारतीय टीम को मिलता है तो वो उसे चेज़ कर सकते हैं.
अब देखना यही होगा कि भारतीय टीम, मेजबान टीम को कितने रनों पर समेट पाते हैं, क्योंकि तीसरे दिन का खेल धुलने के बाद अब इन बाकी दो दिनों में 98-98 ओवर फेंके जाएंगे. बारिश से टेस्ट का तीसरा दिन धुलने के बाद ये फैसला लिया गया है.
टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 65 रन के स्कोर 2 विकेट गंवाकर खेल रही है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 286 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम 209 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और मेज़बान टीम को 77 रनों की अहम बढ़त मिली.
दूसरी पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक 142 रनों की बढ़त बना चुकी है, जबकि उसके 8 बल्लेबाज़ अभी बाकी हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.