खेल
चोटिल हमीद स्वदेश लौटेंगे, छुट्टी मनाने दुबई जाएगी इंग्लैंड की टीम
- 499 Views
- November 30, 2016
- By sochindia
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे और स्वदेश लौटेंगे.
चोटिल हमीद आज दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 59 रन की जोरदार पारी खेली जिसके कारण भारत को 103 रन के लक्ष्य का पीछा करना पड़ा. इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने टीम की आठ विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और उसे फिक्स करने के लिये प्लास्टर की जरूरत पड़ेगी. निश्चित तौर पर एक युवा खिलाड़ी के लिए यह निराशाजनक है जिसने अपनी तकनीक और प्रतिभा से काफी प्रभावित किया हो. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘उसकी आज की पारी विशेष थी लेकिन वह पूरे दौरे से बाहर हो गया है. वह स्वदेश लौट रहा है. उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को जल्द ही टीम में लिया जाएगा. ’’ कुक ने कहा कि हमीद को बल्ला पकड़ने में मुश्किल हो रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘उसे वास्तव में परेशानी हो रही थी. हाथ पर दबाव नहीं पड़े इसके लिये वह थोड़ा अलग तरह की ग्रिप से बल्ला पकड़ रहा था. जब वह हिट कर रहा था तब भी हाथ में झनझनाहट हो रही थी. ’’
यहां तक कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की. कोहली ने हमीद के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा “19 साल की उम्र में उसने बेहतरीन खेल दिखाया है, मैं उसके जलद ठीक होने की कामना करता हू.”
इंग्लैंड के खिलाड़ी दो मैचों में हार से आहत हैं और अब वे आराम के लिए दुबई जा रहे हैं क्योंकि अगला टेस्ट मैच आठ दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा. टीम के दुबई जाने के बारे में कुक ने कहा कि उन्हें विश्राम की जरूरत है. कुक ने कहा, ‘‘यह अवकाश सही समय पर मिला है. हमने लगातार तीन टेस्ट मैच खेले. हमारे पास एक सप्ताह का समय है और मुझे लगता है कि अधिकतर खिलाड़ी दुबई जा रहे हैं. मानसिक तौर यह क्रिकेट से विश्राम है. हम थोड़ा तरोताजा होकर वापसी करेंगे.’’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.