राजनीति
चुनाव के बाद अगला सीएम कौन? मुलायम बोले- बहुमत के बाद होगा फैसला
- 482 Views
- October 25, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के घर में मचे घमासान के थमने की बजाए अब एक बार फिर से बढ़ने के आसार तेज़ गए हैं. परिवार में सुलह की खबरों के बीच मुलायम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें शिवपाल तो आए, लेकिन अखिलेश नदारद रहे. चुनाव के बाद अगला सीएम कौन होगा? इस सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा है कि बहुमत के बाद विधायक इसका फैसला करेंगे. यानी मुलायम के कहने का मतलब ये हुआ कि चुनाव में सीएम अखिलेश पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं.
इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने मीडिया से कहा कि यूपी चुनाव में बहुमत मिलने पर सीएम का फैसला होगा. जब नेताजी से यह पूछा गया कि क्या शिवपाल समेत बर्खास्त मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी होगी, इसपर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज सीएम हैं और मंत्रियों की वापसी का फैसला सीएम करेंगे.
अखिलेश के बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे मुलायम ने कहा कि मैं लोहिया के रास्ते पर चलता हूं, समाजवादी पार्टी एक है और परिवार एक है. इस दौरान नेताजी ने यह भी कहा कि कुछ लोग साजिश कर रहे लेकिन साजिश करने वालों का जनाधार नहीं है.