व्यापार
चुनावी नतीजों के झटके से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2303 निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ हुआ बंद
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की संभावनाओं के चलते भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है. इसका नतीजे ये हुआ कि बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला है. आज के कारोबार में बैंकिंग एफएमसीजी ऑटो स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 2303 अंकों के उछाल के साथ 74,382 अंकों पर क्लोज हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 735 अंकों के उछाल के साथ 22,620 अंकों पर बंद हुआ है.
मार्केट कैप में जोरदार उछाल
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में 31 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते मार्केट कैप में शानदार उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप फिर से 400 लाख करोड़ को पार करते हुए 407.58 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 394.83 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 12.75 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.
सेक्टर का हाल
भारतीय बाजार में बड़ी तेजी एफएमसीजी, बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर्स के शेयरों में देखने को मिली है. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी रही जिसके निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 2115 और स्मॉल कैप इंडेक्स 600 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है. आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम बंद होने का स्तर उच्च स्तर निम्न स्तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 74,382.24 74,534.82 71,879.44 3.20%
BSE SmallCap 47,263.66 47,369.85 46,673.21 0.00%
India VIX 18.89 26.93 18.66 -29.40%
NIFTY Midcap 100 51,266.70 51,414.25 48,379.75 4.30%
NIFTY Smallcap 100 16,289.40 16,334.85 15,371.90 3.81%
NIfty smallcap 50 7,654.35 7,675.00 7,219.45 4.87%
Nifty 100 23,550.75 23,597.20 22,563.65 3.57%
Nifty 200 12,740.60 12,764.20 12,177.95 3.68%
Nifty 50 22,620.35 22,670.40 21,791.95 3.36%
तेजी वाले स्टॉक्स
सबसे बड़ी तेजी इंडसइंड बैंक के शेयर में रही जो 7.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. टाटा स्टील 6.55 फीसदी, बजाज फाइनेंस 5.06 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 4.89 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.