देश
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत बोले- सरहद पर तैनात कोई जवान कोरोना संक्रमित नहीं
- 61 Views
- April 26, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में तीनों सेनाएं अहम भूमिका निभा रही हैं. इस मुद्दे पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कोरोना की महामारी से निपटने के लिए पूरा देश एकजुट है. इसे लेकर समय-समय पर तीनों सेनाओं के पास प्रधानमंत्री की तरफ से निर्देश आ रहे हैं. कैबिनेट सेक्रेटरी बैठक कर रहे हैं.
जनरल बिपिन रावत ने ‘आजतक’ से कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तीनों सेनाओं को निर्देश दिए जा रहे हैं. अगर हमें अपने देशवासियों का बचाव करना है तो पहले खुद तीनों सेनाओं को अपना बचाव करना होगा. इस वक्त हमारे पास किसी भी चीज की कमी नहीं है. तीनों सेनाओं ने देश के अलग अलग इलाकों में कोविड हॉस्पिटल तैयार किए हैं. रक्षा मंत्री ने भी तीनों सेनाओं के कमांडर इन चीफ से बात करके सेना की तैयारियों का जायजा लिया है.
बरत रहे सावधानी
CDS बिपिन रावत ने बताया कि हमारे जवानों को भी कुछ-कुछ असर हुआ है, लेकिन हम काफी सावधानी बरत रहे हैं. हमने अपने कुछ अधिकारियों को क्वारनटीन में भी रखा है. सेना के जो लोग संक्रमित हुए हैं उन्हें क्वारनटीन किया गया है. 3 मई के बाद अगर ढील दी जाती है तो हमारे जवानों की आवाजाही बढ़ेगी. उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं.