दुनिया
गैलेक्सी Note7 के बाद iPhone7 की बैटरी में लगी आग!
- 498 Views
- October 23, 2016
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
ब तक सैमसंग के फोन की बैटरी ब्लास्ट की खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन अब iPhone7 के फंटने की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है. ये घटना ऑस्ट्रेलिया में न्यूसाउथवेल्स राज्य के गेरोओ शहर की है. आस्ट्रेलियाई सर्फर मैट जोन्स का दावा है कि वह कार में अपना iPhone7 रखकर समदंर में सर्फिंग के लिए गए थे. वापस लौटे और कार खोली तो कार के भीतर धुआं भरा था, वह समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है? तभी फोन का ख्याल आया, फोन नजर नहीं रहा था और फोन की जगह बुरी तरह जल गयी थी.
जोन्स की मानें तो कार की हालत आईफोन7 के ब्लास्ट की वजह से हुई है. फोन कार में अगली दो सीटों के बीच के हिस्से में रखा था. इस जगह के नीचे या उपर ऐसा कुछ भी नहीं था जिसमें विस्फोट हो सके. ऐसे में तय है कि कार में iPhone7 का धमाका हुआ.
इस फोन के फटने की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद भयानक हैं और अगर उस वक्त कार में कोई शख्स मौजूद होता तो शायद ही वो बच पाता.
7 सितंबर को ही iPhone7 किया गया , iPhone7 की मजबूती के कई दावे भी किए गए थे लेकिन 2 महीने के भीतर ही बैटरी ब्लास्ट पहले मामले ने उन सभी दावों पर सवाल उठा दिए है, फिलहाल एपल मामले की जांच कराने की बात कर रहा है.
सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 के बाद iphone 7 में ब्लास्ट की खबर वाकई हैरान कर देने वाली है क्योंकि दोनों ही कंपनिया अपने-अपने फोन की मजबूती और सुरक्षा के बड़े दावे करती हैं. हांलाकि दोनो ही फोन में लीथियम ऑयन बैट्री का इस्तेमाल किया जाता है.