देश
गृह मंत्री अमित शाह ने की डॉक्टरों से बात, सांकेतिक प्रदर्शन न करने की अपील
- 60 Views
- April 22, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और डॉक्टरों से बात की और उनसे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की है. उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है. मेडिकल स्टाफ पर हो रहे हमलों के विरोध में डॉक्टर आज सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर मोमबत्ती जलाने वाले हैं.
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों के साथ बातचीत की. अमित शाह ने डॉक्टरों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनसे अपील की कि वे उनके द्वारा प्रस्तावित प्रतीकात्मक विरोध को न करें, सरकार उनके साथ है.