देश
गृह मंत्रालय में तैनात CRPF के दो जवान कोरोना पॉजिटिव, कंट्रोल रूम नंबर 1 को बंद किया गया
- 65 Views
- May 06, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण खतरनाक रूप से बढ़ रहा है. ड्यूटी पर लगे कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि गृह मंत्रालय (Home ministry) के कंट्रोल रूम में तैनात दो सीआरपीएफ (CRPF) जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है.
सीआरपीएफ की 55वीं और 243वीं बटालियन के जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मामले के सामने आते ही कंट्रोल रूम नंबर एक को बंद कर दिया गया है. अब कंट्रोल रूम को सैनिटाइज किया जाएगा. इसके अलावा जवानों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा.