व्यापार
खुशखबरी : पेट्रोल 2.25 रूपये और डीजल 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता
- 479 Views
- July 16, 2016
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit

देश की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कहना है कि कटौती आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब 64.76 रूपये से घटकर 62.51 रूपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल के दाम मौजूदा 54.70 रूपये से घटकर 54.28 रूपये प्रति लीटर रहेंगे।
इन दामों में इसी महीने यह दूसरी कटौती है। इससे पहले एक जुलाई को पेट्रोल के दाम 89 पैसे जबकि डीजल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर घटाए गए थे। जबकि इससे पहले एक मई से लेकर दाम में चार बार वृद्धि हुई थी। इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल व डीजल के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा रूपये-अमेरिकी डालर विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए यह कटौती की गई है।