क्या चाय की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड? जानिये Uric Acid के मरीजों के लिए कौन सी चाय है बेहतर
यूरिक एसिड शरीर में प्यूरिन से भरपूर डाइट का सेवन करने से बढ़ता है। यूरिक एसिड टॉक्सिन है जो सभी की बॉडी में बनते हैं और किडनी इसे फिल्टर करके यूरिन के जरिए बॉडी से बाहर निकाल देती है। यूरिक एसिड का बनना परेशानी की बात नहीं है लेकिन इसका बॉडी में बढ़ना परेशानी का सबब है। बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण डाइट में मीट, बियर और बीन्स का अधिक सेवन करना है। यूरिक एसिड बढ़ने को मेडिकल भाषा में हाइपरयूरिसीमिया कहते हैं।
यूरिक एसिड के मरीजों को डाइट का सेवन बेहद सोच समझकर करना चाहिए वरना यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर गठिया और गुर्दे की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है जिससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।