मनोरंजन
कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा डोनेट करेंगी कनिका कपूर, KGMU से किया संपर्क
- 148 Views
- April 27, 2020
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना संक्रमण को लेकर सुर्खियों में रहीं कनिका कपूर लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं. उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लाज्मा देने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के कुलपति से संपर्क किया है.
केजीएमयू कुलपति ने कनिका कपूर की प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा पर अपनी सहमति दे दी है. हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वह कब अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगी.
आपको बता दें कि कनिका के खिलाफ लखनऊ की सरोजनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उन्हें 30 अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया है. इसके लिए बाकायदा नोटिस भी भेजा गया था. जिसे उन्होंने खुद रिसीव किया था. कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में लापरवाही के चलते कोरोना फैलाने को लेकर केस दर्ज किया गया है. उन पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 लगाई गई हैं.
खुद पर लगे आरोपों पर कनिका ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी थी. उन्होंने लिखा था कि ”UK से आने के बाद जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए, उनमें Covid-19 का कोई भी लक्षण नहीं मिला, सबकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई. 10 मार्च को यूके से वापस मुंबई आई और मुझे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांचा भी गया. उस समय कोई ऐसी एडवाइजरी नहीं थी, जिसमें कहा गया हो कि खुद को क्वॉरंटीन करें. मुझमें कोई लक्षण नहीं दिखा, इसलिए खुद को क्वॉरंटीन नहीं किया.”