अपराध समाचार
केजरीवाल के पूर्व मंत्री के सेक्स सीडी कांड की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले
- 502 Views
- September 02, 2016
- By sochindia
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के ‘सीडी कांड’ की जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने इस केस की जांच का जिम्मा एक विशेष टीम को दिया है. इस टीम का नेतृत्व एक डीसीपी कर रहे हैं.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कथित सेक्स सीडी का सच जानने के लिए बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, लेकिन उससे पहले पुलिस उन सभी फोटोग्राफ और वीडियो की जांच करेगी, जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रहे हैं. सीडी की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी.
हालांकि संदीप कुमार सीडी में खुद के होने से इंकार कर चुके हैं, लेकिन अब सच की तह तक जाने का काम पुलिस को करना है. पुलिस को सबसे पहले यह पता लगाना है कि मीडिया तक सीडी पहुंचाने वाले शख्स के पास सीडी कहां से आई, ये वीडियो कहां बनी, कब बनी, किसने बनाई, बाहर कैसे आई? ये सारे सवाल पुलिस के सामने हैं.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जांच की रूपरेखा तय की जाएगी. बताते चलें कि गुरुवार भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा से मिलकर सीडी कांड की जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने संदीप कुमार पर मंत्री पद का दुरुपयोग करके महिलाओं के यौन शोषण का शक जताया था. कमिश्नर ने उनकी शिकायत की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.