खेल
कुमार संगकारा ने कहा, 2015 मेरा आखिरी विश्व कप होगा
- 446 Views
- March 18, 2014
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्वकप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इसे ‘नैसर्गिक प्रगति’ करार दिया।
संगकारा ने श्रीलंकाई टीम के साथ मीडिया सत्र के दौरान कहा, जहां तक वनडे और टेस्ट क्रिकेट का सवाल है तो फिर समयसीमा तय करना मुश्किल है। मैं अभी 36 साल का हूं और विश्व कप के समय तक 37 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद अगले विश्व कप तक मैं 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे नहीं लगता कि मैं तब तक खेलता रहूंगा। इसलिए 2015 का विश्व कप मेरा आखिरी विश्व कप होगा। यह एक तरह की नैसर्गिक प्रगति है।