मनोरंजन
कंगना रनौत बनीं मौसी, बहन रंगोली ने दिखाई बेटे पृथ्वी राज की पहली तस्वीर
- 264 Views
- November 17, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
काफी समय से लगातार विवादों के चलते स्पाटलाइट में आईं कंगना रनौत और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि वो पहली बार मौसी बन गईं हैं. हाल ही में उनकी बहन रंगोली ने बेटे को जन्म दिया है जिसकी तस्वीरे रंगोली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए पोस्ट की हैं.
काफी समय से कंगना मौसी बनने के लिए उत्साहित थीं अब जाकर उनका ये इंतजार खत्म हो गया है. बेटे की पहली तस्वीर ट्वीट करते हुए रंगोली ने उनका नाम भी बता दिया है. कंगना के भांजे का नाम है पृथ्वी राज चंदेल.
रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘दोस्तों हमारे बेटे पृथवी राज से मिलिए.’ इसके साथ ही रंगोली ने इस बच्चे का एक कोलाज भी ट्वीट किया. ये बेबी वाकई बेहद क्यूट है.
कंगना की बात करें तो फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग में बिजी हैं. रंगोली हाल ही में रिलेशनशिप को लेकर विवादों में घिरी बहन कंगना का साथ देने के चलते काफी सुर्खियों में रही थीं.
रंगोली ने केआरके, आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन पर जमकर हमला बोला था. इसके साथ ही रंगोली की प्रेग्नेंसी के बाद खबरें आने लगी थी कि कंगना और उनकी बहन के भी मनमुटाव हो गया है जिसके कारण रंगोली अब कंगना की मैनेजर का काम नहीं संभाल पाएंगी.
हालांकि इसके बारे में कंगना ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया था कि ऐसे कुछ नहीं है ये अफवाहें हैं रंगोली प्रेग्नेंसी के कारण अभी काम नहीं कर पा रही हैं उन्हे आराम की जरूरत हैं.