मनोरंजन
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, अब नई रिलीज डेट का होगा ऐलान
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. इस बात की जानकारी खुद क्वीन एक्ट्रेस ने दी है. इसका मतलब ये कि अब ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का रास्ता साफ हो जाएगा. एक्ट्रेस ने भी इस बारे में बात की है. चलिए बताते हैं आखिर कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ पर क्या कहा है.
कंगना रनौत ने गुरुवार को ट्वीट करके ‘इमरजेंसी’ के सर्टिफिकेट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है. अब वह जल्द ही ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट के बारे में भी ऐलान करेंगी.
‘इमरजेंसी’ पर कंगना का पोस्ट
कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सेंसर बोर्ड से हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सर्टिफिकेट मिल गया है. अब हम जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी जारी करेंगे. सभी का शुक्रिया जिन्होंने इतना सपोर्ट किया और इतना सब्र रखा.’
‘इमरजेंसी’ की पहले रिलीज डेट ये थी
‘इमरजेंसी’ पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन विवादों के चलते ये फिल्म अटक गई. एक ओर सिख समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति जताई तो दूसरी ओर सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट मिलने में दिक्कत हुई. मामला इतना बढ़ गया कि फिल्म कोर्ट तक पहुंच गई.
‘इमरजेंसी’ पर आरोप
कंगना रनौत ने पहले CBFC पर फिल्म को देर से सर्टिफिकेट देने के भी आरोप लगाए थे. वहीं सिख समुदाय का आरोप था कि एक्ट्रेस की फिल्म में ऐसे फैक्ट्स हैं जिससे उनकी छवि खराब होती है. उन्होंने तो फिल्म बैन करने की भी मांग की थी.
800 करोड़ के पटौदी पैलेस में रोमांटिक हुए सैफ-करीना, शादी की 12वीं एनिवर्सरी से सामने आईं तस्वीरें
‘इमरजेंसी’ की कास्ट
‘इमरजेंसी’ के बारे में बात करें तो इसमें लीड रोल कंगना रनौत ने निभाया है. वहीं डायरेक्टर भी कंगना रनौत ही हैं जिन्होंने फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है. उनके अलावा महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े से लेकर अनुपम खेर जैसे तमाम सितारे हैं. अब जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आएगी.