दुनिया
ऐतिहासिक चुनाव से पहले करीब तीन भारतीयों समेत 1000 लोग गिरफ्तार
- 283 Views
- December 07, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
नेपाल में ऐतिहासिक फेडरल और पार्लियामेंट्री चुनाव के आखिरी चरण में कथित तौर पर खलल डालने की कोशिश करने को लेकर तीन भारतीयों सहित 950 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. देश में पहले चरण का चुनाव 26 नवंबर को 32 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था.
पुलिस ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कुल 957 लोगों को नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. उनमें से 600 सीपीएन-माओवादी से जुड़े हैं. सपतारी जिले में तीन भारतीयों को हिरासत में लिया गया. चुनाव विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया.