व्यापार
एयरटेल का शानदार ऑफर ग्राहकों को मिलेगा 3 जीबी फ्री डेटा
- 280 Views
- January 03, 2017
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
जियो से बढ़ते मुकाबले से निबटने की एयरटेल की नयी रणनीति के तहत कंपनी ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक शानदार स्कीम का ऐलान किया है. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने ऐलान किया है कि किसी दूसरे सर्विस प्रोवाइटर से एयरटेल 46 पर आने वाले को मुफ्त डाटा मिला करेगा. इस स्कीम के तहत 12 महीने तक हर महीने 3 जीबी फ्री डाटा मिलेगा. एयरटेल ने ये सुविधी प्री-पेड और पोस्ड पेड दोनों ही ग्राहकों के लिए निकाली है.
प्री पेड ऑफर के तहत 345 रुपये के पैक में मुफ्त लोकल और एसटीडी क़ॉल के अलावा मुफ्त 3 जीबी के साथ कुल 4 जीबी डाटा भी मिलेगा. नयी योजना में लोग 4 जनवरी से 28 फरवरी तक शामिल हो सकते हैं. इस स्कीम के तहत 31 दिसम्बर तक ग्राहकों को फ्री डाटा मिलेगा. वहीं एयरटेल के मौजूदा ग्राहक यदि 4जी में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें भी मुफ्त डाटा मिला करेगा.