खेल
एक मैच के बैन के बाद बोले जडेजा- ‘हम शरीफ क्या हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई
- 149 Views
- August 08, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने एक टेस्ट मैच के लिए बैन किए जाने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. जडेजा ने आईसीसी के इस फैसले पर परोक्ष रुप से ट्वीट करते हुए कहा, “हम थोड़े शरीफ क्या हुआ, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई.” हालांकि जडेजा ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ये माना जा रहा है कि जडेजा ने आईसीसी के फैसले पर ट्वीट कर तंज कसा है.
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा को दिमुथ करुणारत्ने पर जानबूझ कर गेंद फेकने का दोषी पाया गया था. जडेजा को आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. इसका साफ मतलब यह है कि अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी भी खिलाड़ी, खिलाड़ी के समर्थक, अंपायर या मैच रैफरी की ओर गेंद या कोई अन्य उपकरण फेंकना जैसे पानी की बोतल आदि चीजें फेंकना गलत है.
अंपायर के इस शिकायत से जडेजा के नाम 6 डीमैरिट पॉइंट दर्ज हो गए. आईसीसी के नए नियम के अनुसार यदि एक साल में किसी खिलाड़ी के नाम चार डीमैरिट पॉइंट दर्ज होता है तो उस पर एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी-20 मैच के बैन का पॉइंट मिलता है. लेकिन जडेजा के नाम 6 डीमैरिट पॉइंट हैं ऐसे में इस प्रतिबंध के बावजूद जडेजा के नाम 2 डीमैरिट पॉइंट अभी जुड़े रहेंगे.
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान भी जडेजा फील्ड में दोषी पाए गए थे और उनपर पर तीन डीमैरिट पॉइंट का जुर्माना लगा था.
सीरीज का तीसरा टेस्ट 12 अगस्त को पालिकेल में खेला जाएगा. जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रर्दशन किया. बल्लेबाजी के दौरान जडेजा ने 70 रन बनाए जबकि पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 7 विकेट भी अपने नाम किया.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.