मनोरंजन
एंड टीवी के सीरियल ‘वारिस’ में नजर आएंगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है की ‘अक्षरा’
- 292 Views
- March 09, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टीवी एक्ट्रेस हिना खान 8 सालों से सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल ‘अक्षरा’ का किरादार निभा रही थीं. इन दिनों हिना खान टीवी की दुनिया से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों को बिता रही हैं. जाहिर तौर पर 8 सालों तक टीवी पर रोजाना किसी सीरियल में लीड रोल निभाने की वजह से हिना के बहुत सारे फैंस हो गए होंगे. कुछ दिनों से टीवी से दूर रहने की वजह से हिना के फैंस उन्हें मिस भी कर रहे होंगे.
टीवी से दूर रहने के बाद भी हिना अपने फैंस को अकेला नहीं छोड़ रही हैं. वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा हिना खान के फैंस के लिए एक खुश खबरी है. जी हां! ऐसी खबरें हैं कि हिना खान जल्द ही टीवी की स्क्रीन पर वापस आने वाली हैं. खबरों की मानें तो हिना टीवी सीरियल ‘वारिस’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं.
ऐसा बताया जा रहा है कि हिना सीरियल ‘वारिस’ में कोई रोल नहीं निभाएंगी बल्कि वो इस सीरियल के लिए एक आइटम डांस परफॉर्म करते हुए नजर आएंगी. इस डांस आइटम के लिए हिना रिहलसल भी कर रही हैं. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है.