राजनीति
उद्धव ने कश्मीर पर PM को कोसा, कहा- ISIS से निपटना है तो भारत घोषित हो हिंदू राष्ट्र
- 175 Views
- July 25, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नए सिर से निशाना साधा है. उन्होंने केंद्र सरकार के कश्मीर की स्थिति से निपटने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. उद्धव ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में ’विफल’ रही है. यही नहीं, उन्होंने कहा कि देश की तस्वीर साफ नहीं है और ऐसा लग रहा है जैसे ‘फॉग’ चल रहा है.
‘उम्मीद थी हालात बदलेंगे’
ठाकरे ने 26 जुलाई को अपने जन्मदिन से पहले पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कश्मीर में स्थिति के लिए कौन जवाबदेह है. अमरनाथ यात्रा निलंबित की गई है. हिंदुओं को पीटा जा रहा है, जवानों पर हमले किए जा रहे हैं. हर किसी को उम्मीद थी कि सरकार में बदलाव के बाद परिदृश्य बदलेगा.’ देश में बढ़ते आईएसआईएस के खतरे संबंधी रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, ‘हमारे पास भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.’
‘घाटी में संकट में हैं हिंदू’
उद्धव ने दावा किया कि केंद्र और राज्य (कश्मीर) में सत्तासीन बीजेपी इस पर जोर दिया कि अब से आगे हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जाएगा. लेकिन घाटी में हिंदू संकट में हैं. बता दें कि बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी रहीशिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में शामिल है. उन्होंने आगे केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए टेलीविजन पर एक बॉडी डियोडरेंट के विज्ञापन की चर्चा की और कहा, ‘क्या चल रहा है? फॉग चल रहा है.’ उन्होंने कहा देश में इसी तरह की स्थिति है.
‘कश्मीरी हिंदुओं के साथ क्यों नहीं खड़े हुए पीएम’
ठाकरे ने कहा कि कोई नहीं समझ पा रहा है कि क्या हो रहा है और कौन कर रहा है. शासन बदल गया, लेकिन क्या आम आदमी का जीवन बदला? उनसे पूछा गया कि क्या वे मोदी को निशाना बना रहे हैं, ठाकरे ने कहा, ‘मैं समग्रता में देश के राजनीतिक नेतृत्व के बारे में बात कर रहा हूं. हमारे प्रधानमंत्री कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों में जाते हैं. लेकिन वे इस समय कश्मीरी हिंदुओं के साथ क्यों नहीं खड़े हैं?’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.