दुनिया
उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण को बताया सफल,कहा- US के सैन्य अड्डों के लिए सीधा खतरा
- 444 Views
- June 23, 2016
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण को बताया सफल,कहा- US के सैन्य अड्डों के लिए सीधा खतरा
सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने मध्यम-दूरी की एक नई शक्तिशाली मिसाइल के सफल परीक्षण की सराहना करते हुए कहा है कि यह प्रशांत क्षेत्र में अमरीका के सैन्य अड्डों के लिए एक सीधा खतरा है । सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के अनुसार, कल हुए मसदान मिसाइल के परीक्षण की खुद निगरानी करने वाले किम ने कहा कि यह एक ‘बड़ा अवसर’ है, जिसने खतरे की स्थिति में अपनी ओर से पहले परमाणु हमला करने की, उत्तर कोरिया की क्षमता को बढ़ाया है ।
किम के हवाले से कहा गया, ‘प्रशांत क्षेत्र में अमरीकियों पर समग्र और व्यवहारिक ढंग से हमला करने के लिए हमारे पास सुनिश्चित क्षमता है ।’ मसदान की मारक क्षमता 2500 से 4000 किलोमीटर के बीच की है । न्यूनतम दूरी के तहत दक्षिण कोरिया और जापान इसकी जद में आते हैं जबकि ऊपरी सीमा के तहत गुआम स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे इसकी पहुंच में आ जाते हैं।
हाल के महीनों में मिली कुछ विफलताओं के बाद उत्तर कोरिया ने कल दो मसदान मिसाइलों का परीक्षण किया । इनमें से एक जापान सागर में 400 किलोमीटर तक उड़ी । केसीएनए ने कहा कि मिसाइल को ऊंचे कोण पर दागा गया था ताकि वह अपनी अधिकतम दूरी तक जा सके । वह अधिकतम 1400 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई । एजेंसी ने कहा, ‘इस प्रायोगिक परीक्षण का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया गया और इससे आसपास के देशों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा ।’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.