देश
ई-आधार पर अब होगा QR कोड, ऑफलाइन वेरिफिकेशन होगा आसान
- 146 Views
- April 10, 2018
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
ई-आधार पर अब से डिजिटल साइन युक्त क्यूआर कोड होगा, इससे व्यक्ति की पहचान का ऑफलाइन सत्यापन बेहतर हो सकेगा।
नई दिल्ली (एजेंसी)। ई-आधार पर अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) का डिजिटल साइन युक्त क्यूआर कोड होगा, जिसमें आधार धारक की फोटो के अलावा जनसांख्यिकीय विवरण भी होगा। इसके जरिए व्यक्ति की पहचान का ऑफलाइन सत्यापन बेहतर हो सकेगा।
यूआइडीएआइ के एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। ‘क्यूआर कोड’ दरअसल बार कोड लेबल का ही एक प्रारूप होता है। जिसमें मशीन से पढ़ी जा सकने वाली जानकारियां समाहित होती हैं। जबकि ‘ई-आधार’ आधार का ही इलेक्ट्रॉनिक वर्जन है, जिसे यूआइडीएआइ की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
प्राधिकरण के सीइओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि यह एक ऐसी सरल ऑफलाइन व्यवस्था है, जिससे आधार कार्ड की प्रामाणिकता का तुरंत सत्यापन किया जा सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि व्यक्ति उस आधार कार्ड का वास्तविक धारक है, व्यक्ति के फोटो का मिलान उसके चेहरे से मानवीय तरीके से ही करना होगा। यूआइडीएआइ का ई-आधार क्यूआर कोड रीडर सॉफ्टवेयर 27 मार्च, 2018 से नोडल बॉडी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।